विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने सुनी बंदियों की समस्याएं: जिला जेल का लिया जायजा, कानूनी सहायता और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा – Dholpur News

Spread the love share



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। उन्होंने कारागृह में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

सचिव ने जेल लीगल एड क्लिनिक में नालसा के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बंदियों से उनके मुकदमों और वकीलों की जानकारी ली। बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही नालसा का टोल-फ्री नंबर 15100 भी बताया गया।

लीगल एड क्लिनिक में बंदियों के रजिस्टर की जांच की गई। एलडीसी को प्रत्येक बंदी के लिए वकील का नाम, केस नंबर और अगली पेशी की तारीख वाला फॉर्मेट तैयार करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान गरीब बंदियों के लिए आर्थिक सहायता के निर्देश दिए गए। नाबालिग बंदियों की पहचान कर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। कारागृह में स्वच्छता और बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



Source link


Spread the love share