सुखना लेक में युवती ने छलांग लगाई: पुलिस-लोगों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती, पुलिस बोली- अभी पूछताछ के लिए तैयार नहीं – Chandigarh News

Spread the love share



सुखना लेक में युवती ने लगाई छलांग।

चंडीगढ़ के सुखना लेक में एक युवती ने छलांग लगाने की कोशिश की, जिसे वहां मौजूद लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर युवती को लेक से बाहर निकाला।

उसके बाद उसे इलाज के लिए सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक युवती का नाम रिंकी है और वह सेक्टर 25 की रहने वाली है।

अस्पताल में पहुंचे परिजन डॉक्टरों के मुताबिक, युवती की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी पूछताछ के लिए तैयार नहीं है। जैसे ही वह पूरी तरह ठीक होगी, पुलिस उसका बयान लेगी ताकि पता चल सके कि सुखना लेक में कूदने का कारण क्या था। बयान लेने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने युवती के परिजनों से भी पूछताछ की है, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इससे पहले भी सुखना लेक पर आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। कई बार सैर करने आए लोग अचानक लेक में कूद जाते हैं।

कुछ की पुलिस ने समय रहते जान बचाई है, लेकिन कुछ अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वजह से पुलिस सुखना लेक के आसपास गश्त करती रहती है ताकि ऐसी अप्रिय घटनाएं रोकी जा सकें।



Source link


Spread the love share