स्पीति के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा विशेष पैकेज: राजस्व मंत्री नेगी ने किया गांवों का दौरा, पीड़ित परिवारों को जल्द राहत के निर्देश – Manali News

Spread the love share


काजा में समस्याएं सुनते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी।

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को काजा में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के उपरांत राजस्व मंत्री ने स्पीति के बाढ़ प्रभावित गांव रंगरिक और खुरिक का दौरा किया। साथ ही ओलावृष्टि से प्रभावि

मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया। राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि स्पीति के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को विशेष पैकेज दिया जाएगा।

काजा में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मंत्री जगत सिंह नेगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश

इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए कहा गया। मंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों के मकानों व खेतों का काफी नुकसान हुआ है जिसके लिए वह प्रभावित परिवारों को स्पेशल पैकेज प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामला उठाएंगे।

इस दौरान उन्होंने रोंगटोंग सोलर विद्युत परियोजना का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।



Source link


Spread the love share