कांग्रेस नेताओं ने जलाया सम्राट चौधरी का पुतला: गयाजी में स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी का विरोध, नेता बोले- गृह मंत्री बयानबाजी में व्यस्त – Gaya News

Spread the love share




गया में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद की एक स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी का विरोध किया है। इन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला जलाया। प्रदर्शन गया के स्थानीय टावर चौक पर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रतीक बताया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजधानी पटना में गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी कर रही स्टूडेंट के साथ हुई घटना ने पूरे बिहार को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और गृह विभाग की ओर से इस मामले में कोई ठोस और कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आम जनता में आक्रोश है। चोरी और डकैती जैसी घटनाएं आम कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में हत्या, बलात्कार, अपहरण, चोरी और डकैती जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। जबकि सूबे के गृह मंत्री बयानबाजी में व्यस्त हैं। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने मांग की कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल की घटना में शामिल हॉस्टल संचालक सहित सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास करती है, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी जानकारी दी कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह जहानाबाद के पतियावां गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। नेताओं ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था सुधारने और जहानाबाद की बेटी को जल्द न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की।



Source link


Spread the love share