Site icon AG Livenews.com

कुरुक्षेत्र नप चुनाव में कम वोटिंग ने बढ़ाई धड़कन: कैंडिडेट्स का गणित हुआ गड़बड़; दोबारा कर रहे जमा-भाग; 12 को आएगा परिणाम – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र नप चुनाव में कम वोटिंग ने बढ़ाई धड़कन:  कैंडिडेट्स का गणित हुआ गड़बड़; दोबारा कर रहे जमा-भाग; 12 को आएगा परिणाम – Kurukshetra News
Spread the love share


5 महिलाओं के बीच चेयरपर्सन पद के लिए मुकाबला।

कुरुक्षेत्र में नगर परिषद थानेसर के चुनाव में हुई कम वोटिंग ने राजनैतिक पार्टियों समेत कैंडिडेट्स के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। कम वोटिंग होने से उनका गणित गड़बड़ हो गया है। अब कैंडिडेट्स दोबारा दोबारा से अपनी जमा-भाग कर रहे हैं। हालांकि सभी को 12 मार्च

बताते चलें कि थानेसर में कुल 32 वार्ड है, जिसमें कुल 1,37,677 मतदाता है। यहां चेयरपर्सन का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इन 32 वार्ड में कुल 91 पार्षद कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें वार्ड-32 से BJP के सुधीर और वार्ड-7 से निशा मदान निर्विरोध पार्षद चुने गए थे।

​​​​​​​

12 मार्च को आएगा चुनाव परिणाम।

हालांकि दोनों वार्ड में चेयरपर्सन पद के लिए मतदाताओं ने वोटिंग जरूर की, मगर दोनों वार्ड में वोटिंग काफी कम हुई। वार्ड 7 में कुल 5240 में से मात्र 2079 और वार्ड-32 में 3949 में से मात्र 1073 मतदाता ही वोटिंग के लिए पहुंचे। कुछ वार्डों में ही वोटिंग 50 प्रतिशत से ज्यादा रहीं।

5 महिलाओं में मुकाबला

चेयरपर्सन पद के लिए BJP की माफी ढांडा, कांग्रेस की सुनीता नेहरा, आप की रुक्मणि, बसपा की राजबाला और इंडिपेंडेंट रत्न कौर के बीच मुकाबला है। सभी अपनी जीत का दावा ठोक रही हैं, मगर कम वोटिंग उनको डरा रही है।

ये हुई वार्ड में वोटिंग

वार्ड 1 में 4002 में से 2203

वार्ड 2 में 5216 में से 2693

वार्ड 3 में 2924 में से 1729

वार्ड 4 में 4174 में से 2410

वार्ड 5 में 3459 में से 2115

वार्ड 6 में 3985 में से 1715

वार्ड 7 में 5240 में से 2079

वार्ड 8 में 3941 में से 1566

वार्ड 9 में 4109 में से 2235

वार्ड 10 में 2958 में से 1983

वार्ड 11 में 4438 में से 2170

वार्ड 12 में 3733 में से 2546

वार्ड 13 में 4954 में से 2449

वार्ड 14 में 3797 में से 1644

वार्ड 15 में 4758 में से 2181

वार्ड 16 में 5266 में से 2552

वार्ड 17 में 3051 में से 1851

वार्ड 18 में 5988 में से 2858

वार्ड 19 में 3641 में से 2255

वार्ड 20 में 4086 में से 2265

वार्ड 21 में 3878 में से 2248

वार्ड 22 में 3699 में से 1504

वार्ड 23 में 3689 में से 1983

वार्ड 24 में 4936 में से 2049

वार्ड 25 में 3566 में से 2367

वार्ड 26 में 3451 में से 1403

वार्ड 27 में 4624 में से 1904

वार्ड 28 में 4444 में से 2445

वार्ड 29 में 5210 में से 2837

वार्ड 30 में 3565 में से 2574

वार्ड 31 में 4461 में से 2485

वार्ड 32 में 3949 में से 1073



Source link


Spread the love share
Exit mobile version