खन्ना में शराब तस्कर अरेस्ट: स्कॉर्पियो से 35 पेटी शराब, 32 बोर पिस्तौल, दो कारतूस बरामद, जांच जारी – Khanna News

Spread the love share



लुधियाना की खन्ना पुलिस ने हथियारों के बल पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किए हैं। यह गिरोह स्कॉर्पियो गाड़ी का उपयोग कर इलाके में शराब की आ

डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) मोहित सिंगला ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रभारी हरदीप सिंह की टीम ने गोबिंदपुरा से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 35 पेटी अवैध शराब, एक 32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से बगली कलां निवासी मनदीप सिंह मनी को गिरफ्तार किया।

जमीनी विवाद में की गई फायरिंग

पूछताछ में मनदीप सिंह ने खुलासा किया कि यह स्कॉर्पियो गाड़ी चनकोईयां गांव में हुए जमीनी विवाद फायरिंग मामले में भी इस्तेमाल की गई थी। उस घटना के दौरान गुरप्रीत वर्मा उर्फ गग्गू इस गाड़ी को ले गया था और रास्ते में यादविंदर सिंह उर्फ यादू तथा उसके साथियों को अपने साथ बिठाया था।

मनदीप सिंह ने बताया कि उसे अवैध पिस्तौल और सात कारतूस एक प्रवासी मजदूर ने दिए थे। गुरप्रीत वर्मा ने जमीन का कब्जा लेने के लिए उससे पिस्तौल ली और फायरिंग की थी। बाद में मनदीप ने पिस्तौल बगली कलां स्थित अपने मोटर वाले कमरे में छिपा दी थी, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।

डीएसपी मोहित सिंगला के अनुसार, बरमालीपुर निवासी गुरप्रीत वर्मा को इस मामले में नामजद किया गया है। वह वर्तमान में केंद्रीय जेल लुधियाना में बंद है। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link


Spread the love share