जालंधर पहुंचे राज्यसभा सांसद श्वेत मलित जानकारी संबोधन करते हुए।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक आज जालंधर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। आज यानी मंगलवार को सुबह 11:30 बजे एक निजी होटल में ये प्रेसवार्ता की गई। जिसमें उन्होंने पीएम द्वारा घटाए गए टैक्स को लेकर चर्चा की और
।
श्वेत मलिक ने कहा- आजाद भारत का आज सबसे बड़ा टैक्स का सुधार हुआ है। पीएम मोदी ने एक देश एक टैक्स का जो कदम उठाया है, ये आम लोगों के लिए आसान जीवन व्यतीत करने में मदद करेगा। पीएम में गरीब और अमीर के बीच बने बैरियर को खत्मम किया है।
मलिक बोले- नशीले पदार्थों पर लगेगा 40 प्रतिशत टैक्स
श्वेत मलिक ने आगे कहा- पीएम मोदी ने लोगों दीवाली का गिफ्ट देते हुए ये फैसला लिया है। नशे वाली वस्तुओं पर ही 40 प्रतिशत टैक्स लोगों को देना होगा। वरना अब सिर्फ दो स्लैब रह गईं हैं, जिसमें 5 और 18 प्रतिशत शामिल है। जिसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा।
श्वेत मलिक ने कहा- केंद्र सरकार ने टैक्स रिफॉम करके लोगों को बड़ी राहत दी है। देश के सम्मान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी किसी प्रकार की कोई भी कोताही नहीं बरतते। कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया, कांग्रेस ने आतंकवादियों के साथ बिरयानी खाई है।
मलिक ने कहा- पीएम को ट्रंक में झुकाने की कोशिश की, हम नहीं झुके
श्वेत मलिक ने आगे कहा- मगर हमारे पीएम मोदी ने पाकिस्तान को हर बात पर करार जवाब दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भी पीएम मोदी झुकाने की कोशिश की और कई जगह से दबाव बनाए गए। मगर पीएम मोदी किसी दबाव के नीचे नहीं आए। आज टेक्स की रिफॉम से आम लोगों को फायदा हुआ है, ना कि किसी नेता को।
श्वेत मलिक ने कहा- आम लोगों के लिए अब तो कारों की नई लिस्टें आ चुकीं हैं। क्योंकि भ्रष्टाचार को लेकर पीएम मोदी की जीरो टॉलरेंस है। कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार पीक पर था और 100 तरह से टैक्स लगते थे। मगर आज पीएम ने लोगों को टैक्स से छूट दी है, यहीं से पता चलता है कि वह देश से कितना प्रेम करते हैं।