आज पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। (फाइल शॉट)
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पंजाब के कुछ जिलों-पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली-में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने पर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
।
बठिंडा सोमवार को सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं लुधियाना का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम था।
फिलहाल मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने कृषि कार्य मौसम को ध्यान में रखकर करें और बारिश वाले इलाकों में खड़ी फसलों की देखभाल करें। 17 और 18 सितंबर को भी पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
पंजाब से बहने वाली नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा पहाड़ों में बारिश की कमी के बाद अब पंजाब में भी जन जीवन सामान्य होना शुरू हो गया है। साथ ही बॉर्डर पर जहां-जहां नुकसान हुआ है, वहां पर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। पिछले करीब एक हफ्ते से पंजाब की बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार देखा गया है, साथ ही साथ सभी नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है।
वहीं, राज्य सरकार द्वारा पंजाब के अलग अलग हिस्सों में सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। इसे लेकर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने खुद जानकारी साझा की है।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम का अनुमान
अमृतसर- अमृतसर में अधिकतम तापमान 26.1 सेल्सियस तक रहा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, अमृतसर में अभी तक 651.9 MM बारिश दर्ज की गई है।
जालंधर- जालंधर में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, तापमान 32 सेल्सियस तक रहा। जिले में 902.7 MM बारिश अभी तक दर्ज की गई है।
लुधियाना- लुधियाना में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, तापमान 25.2 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, लुधियाना में 798.2 MM बारिश अभी तक हो चुकी है।