मायावती का 70वां जन्मदिन: बसपा जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही, ब्लू बुक भाग-21 का विमोचन करेंगी ‘बहनजी’ – Uttar Pradesh News

Spread the love share




बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। बीएसपी कार्यकर्ता और समर्थक इसे हर साल की तरह “जनकल्याणकारी दिवस में रूप में मना रहे हैं। मायावती आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगी। इसमें वह यूपी और देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर अपनी राय रखेंगी। साथ ही बीएसपी की प्रसिद्ध ब्लू बुक “मेरे संघर्षमय जीवन एवं बी.एस.पी. मूवमेंट का सफरनामा” भाग-21 का विमोचन करेंगी। इसका अंग्रेजी संस्करण “A Travelogue of My Struggle-Ridden Life And B.S.P. Movement” (Volume-21) भी इसी अवसर पर जारी होगा। बीएसपी सूत्रों के अनुसार, यह ब्लू बुक मायावती के जीवन, संघर्ष और पार्टी आंदोलन की विस्तृत यात्रा का दस्तावेज है, जिसमें पिछले एक साल की पार्टी गतिविधियां, उपलब्धियां और भविष्य की रणनीति शामिल रहती है। पार्टी कार्यकर्ता इसे मिशनरी दस्तावेज मानते हैं, जो बहुजन समाज को प्रेरित करता है। मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली में हुआ था। वे दलित समुदाय की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं और चार बार उत्तर प्रदेश की कमान संभाली। बीएसपी कार्यकर्ता उन्हें “बहन जी” कहकर संबोधित करते हैं। उनके जन्मदिन पर पार्टी स्तर पर केक कटिंग, गरीबों को सहायता वितरण और संगठनात्मक बैठकें होती हैं। पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरने की तैयारी में जुटे हैं। कई जिलों में कार्यकर्ता बसपा सुप्रीमो को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की शपथ लेंगे।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply