यूपी में भोजपुर के ट्रक ड्राइवर की मौत: कानपुर-प्रयागराज NH पर तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी थी टक्कर, सामान अनलोड करने झांसी जा रहे थे – Bhojpur News

Spread the love share




कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल कंटेनर चालक की मौत हो गई। गुरुवार को घायल को परिजन आरा लेकर आ रहे थे। वाराणसी में एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को आरा सदर अस्पताल लाया गया। मामले की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौरसनी गांव निवासी राम लायक सिंह के पुत्र अजय कुमार(35) के तौर पर हुई है। कानपुर में ट्रक चलाते थे। एंबुलेंस से आरा भेजा मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया कि 19 जनवरी की रात फोन पर हादसे की जानकारी मिली थी। कानपुर से झांसी जाने के दौरान किसी अज्ञात गाड़ी से कंटेनर की सीधी भिड़ंत हो गई है। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। आपलोग जल्दी यहां आ जाइए। भईया कंटेनर से लोहे का सामान लेकर झांसी गए थे। इस बीच हादसे के शिकार हो गए। काफी गंभीर चोटें आई थी। हालत गंभीर होने के बाद कंटेनर मालिक और उनके दोस्तों ने एंबुलेंस से आरा भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम परिवार में पत्नी पिंकी देवी, एक बेटा सत्यम और बेटी चाहत है। तीन भाई बीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार और दो बहन बिमल देवी, देवंती है। अजय के मौत के बाद मां धनराजो देवी समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।



Source link


Spread the love share