आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूट मैनेजर मानव शर्मा के लाइव सुसाइड मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने पत्नी निकिता सहित तीन को आरोपी बनाया और आरोप तय किए हैं।
।
निकिता (पत्नी) – आत्महत्या के लिए उकसाया
नृपेन्द्र कुमार शर्मा (ससुर) – आत्महत्या के लिए उकसाने
पूनम शर्मा (सास) – षडयंत्र में शामिल
पुलिस अभी निकिता की बहन निशु और रिया की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने मानव के पिता नरेंद्र शर्मा, मां नीलम शर्मा, चाची मनीषा शर्मा, बहन आकांक्षा शर्मा, पड़ोस में रहने वाले कमल, निकिता के प्रेमी मोहित नरवानी समेत 17 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा मानव के सुसाइड से पहले के वीडियो को भी साक्ष्य माना है।
मानव ने 24 फरवरी की सुबह सुसाइड कर लिया था।
ब्वॉय फ्रेंड के बयान
कहा- हम होटल में मिले, संबंध भी बने पुलिस ने अपनी जांच में निकिता के प्रेमी मोहित नरवानी के बयान दर्ज किए हैं। मानव की पत्नी निकिता और उसके प्रेमी मोहित के बीच 9 जनवरी 2025 से 24 फरवरी 2025 के बीच हुई चैटिंग को भी जांच में शामिल किया गया है। निकिता के प्रेमी मोहित ने पुलिस को बताया कि निकिता और वो 2023 में आखिरी बार एत्मादपुर के एक होटल में मिले थे। जहां उनके बीच में शारीरिक संबंध भी बने थे। मानव की चाची का बयान
ससुराल में लोगों ने कहा- मर क्यों नहीं जाते पुलिस ने मानव की चाची के मनीषा के बयान दर्ज किए। उन्होंने पुलिस के बताया- 23 फरवरी की रात को मानव शर्मा रात करीब 10.30 बजे अकेले घर लौटा था। उसने मानव से खाना खाने के लिए पूछा तो वह रोने लगा। कहा कि उसकी पत्नी निकिता उसे झूठ बोलकर ससुराल ले गई थी, वहां कोई बीमार नहीं था।
निकिता, ससुर, सास और साली निशु और रिया ने कहा कि तू जा, मर क्यों नहीं जाता। इसके अलावा उसे गाली गलौज व अपमानजनक बातें कहीं। उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं, उसे सब बातें पता चल गयी है। उसने यह बातें अपनी ससुराल में बोल दी, जिसके कारण उसे अपमानित किया गया और गाली गलौज की गई।
पड़ोसी के बयान
कहा-मानव कहता था कि मेरी बेइज्जती हुई पुलिस ने पड़ोसी कमल के भी बयान दर्ज किए हैं। उसने बताया कि उस रात को मानव से हालचाल पूछने पर उसने बताया कि वह बरहन अपनी ससुराल से आया है, उसकी ससुराल में बहुत बेइज्जती हुई है। इसको लेकर वो परेशान था। हम लोगों ने उसको काफी समझाया था, मगर शायद उसके दिल पर बात लग गई थी।

पुलिस ने निकिता समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है।
इंस्टाग्राम पर आया था मैसेज पुलिस ने इस मामले में निकिता सहित चारों आरोपियों को जेल भेजा था। ACP सदर डॉ सुकन्या शर्मा ने बताया कि केस में कई साक्ष्य एकत्रित किए गए। परिवार के लोगों से बात की गई। इसमें पता चला कि मानव के पास इंस्टाग्राम पर एक महिला ने मैसेज किया था। इसमें निकिता के बारे में कुछ बातें लिखी थीं। इस पर ही घर में रार शुरू हो गई थी।
मानव निकिता से तलाक लेना चाहता था। वह पत्नी को मायके छोड़ आया था। तब उसे ससुरालियों ने धमकी दी थी। उत्पीड़न का केस दर्ज कराने की बात कही थी। इससे ही परेशान होकर मानव ने आत्महत्या कर ली थी।
फरार हो गई थी निकिता घटना के बाद आरोपी पत्नी निकिता फरार हो गई थी। उसने वीडियो भी वायरल किए थे। उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। मगर, राहत नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने सबसे पहले उसकी मां और बहन को जेल भेजा था। 40 दिन बाद निकिता और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपी जेल में हैं। जमानत भी नहीं मिल सकी है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानिए वीडियो में मानव शर्मा ने क्या कहा था?

सुसाइड से पहले मानव बोला- पापा-मम्मी सॉरी मानव ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में कहा- मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू (बहन आकांक्षा) सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको।
इसके बाद मानव रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं- करना है, तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं, डोंट टच माई पेरेंट्स।
निकिता की तरफ से 2 VIDEO सामने आए थे…

निकिता ने यह वीडियो मानव के सुसाइड के बाद जारी किया। इसमें वह अपनी सफाई देती हुई दिख रही है।
निकिता बोली- शादी से पहले अभिषेक मेरे टच में था निकिता ने वीडियो जारी कर कहा था- मैंने शादी के पहले अभिषेक के बारे में मानव को बताया था। रिलेशन बने, ये नहीं बताया था। शादी से पहले तक अभिषेक लगातार मेरे टच में था। मुझे लगता था कि अगर सारी बात बता दी तो मानव मुझे छोड़ देगा। मैं डर गई थी कि कहीं मानव को खो न दूं, लेकिन शादी के बाद मैंने कॉन्टैक्ट खत्म कर दिए थे। पर मानव को लगता था कि अभी भी सब पहले की तरह ही है।
निकिता ने आगे कहा- मुझे पता है कि मैंने बहुत सारे झूठ बोले हैं। सिर्फ इसलिए कि कहीं हमारी शादी टूट न जाए। मैं उसको बहुत प्यार करती हूं। मानव गलती के बदले जो भी सजा देगा, मुझे मंजूर होगी। मानव के परिवार के सब लोग बहुत अच्छे थे। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
दूसरा वीडियो जारी कर निकिता शर्मा ने कहा था- मानव ने 3 बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था। बचाने के बाद मैं उन्हें आगरा लेकर आई। वह मुझे खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए थे। वह मुझसे मारपीट करते थे।
ड्रिंक भी करते थे। मैंने उनके माता-पिता को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने कहा- तुम दोनों पति-पत्नी आपस में समझो, तीसरा कोई नहीं आएगा। जिस दिन वह मरे, उस दिन मैंने उनकी बहन को बताया, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। जिस दिन मानव की डेड बॉडी आई, मैं उनके घर गई थी, लेकिन दो दिन बाद मुझे धक्के मारकर भगा दिया गया।
……………………।
यह भी पढ़ें :
मानव LIVE सुसाइड- आगरा में सास और साली अरेस्ट:इंजीनियर की पत्नी निकिता, ससुर-साली फरार; एक दिन पहले हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

आगरा के इंजीनियर मानव शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने गुरुवार को सास-साली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घर से भागकर बरहन में रिश्तेदार के यहां थीं। इंजीनियर की पत्नी निकिता, उसके पिता और बहन अभी फरार हैं। पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…