मारुति सुजुकी ई-विटारा और विनफास्ट VF6 दोनों कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV हैं, जो भारतीय बाजार में किफायती EV विकल्प पेश करते हैं. ई-विटारा फरवरी 2026 में लॉन्च हुई, जबकि VF6 सितंबर 2025 में आ चुकी है. दोनों FWD सिंगल मोटर वाली हैं, लेकिन इनकी कीमत, रेंज और प्रीमियमनेस में अंतर है.
मारुति ई विटारा को आप BaaS प्लान के साथ ₹10.99 लाख (बैटरी किराया ₹3.99/किमी) में खरीद सकते हैं. वहीं, इसके Delta (49 kWh) वेरिएंट की कीमत ₹15.99 लाख और Zeta/Alpha (61 kWh) की कीमत ₹17.49-₹19.79 लाख (एक्स-शोरूम) है. VF6 के Earth एडिशन को ₹17.29 लाख से Wind Infinity तक ₹19.19 लाख में खरीदा जा सकता है. आइए, इनकी डिजाइन से लेकर रेंज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.
डिजाइन
ई-विटारा को पॉलीहेड्रल मस्कुलर स्टांस, नेक्सा स्टाइल में फ्यूचरिस्टिक फ्रंट, NEXTrè मैट्रिक्स LED DRL और टेललाइट्स के साथ 18-इंच एलॉय व्हील्स मिलते है. ये काफी मजबूत और व्यावहारिक लुक वाली SUV है. दूसरी ओर VF6 स्लीक और मॉडर्न है. आइब्रो LED DRL, स्प्लिट हेडलाइट्स, क्लोज्ड ग्रिल, मस्कुलर व्हील आर्चेस इसे ज्यादा प्रीमियम और एरोडायनामिक फील देते हैं.
इंटीरियर
ई-विटारा में डुअल स्क्रीन (10.1-इंच इंफोटेनमेंट + 10.25-इंच क्लस्टर), एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स (टॉप), 10-वे पावर ड्राइवर सीट, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्पेसियस केबिन के साथ इसमें 40:20:40 रियर सीट मिलती हैं. वहीं, VF6 में 12.9-इंच बड़ा टचस्क्रीन, कलर्ड HUD, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वीगन लेदर, डुअल-जोन AC और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स हैं.
फीचर्स
दोनों ही इलेक्ट्रिक कार में लेवल-2 ADAS (अडैप्टिव क्रूज, लेन कीप, ब्लाइंड स्पॉट आदि), 360-कैमरा और वायरलेस चार्जर है. ई-विटारा को सुजुकी कनेक्ट (60+ फीचर्स, स्मार्टवॉच सपोर्ट), JBL ऑडियो, ड्राइव मोड्स और VF6 में पेट/कैंप मोड्स, 8 स्पीकर, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं.
सेफ्टी
सुरक्षा की बात करें, तो ई-विटारा को 7 एयरबैग्स + ड्राइवर नी एयरबैग, 5-स्टार BNCAP, ESP, TPMS के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं, VF6 में 7 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS स्टैंडर्ड हैं. दोनों ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों को BNCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है.
बैटरी, मोटर और रेंज
ई-विटारा को 49 kWh (440 km, 142 bhp/193 Nm) या 61 kWh LFP (543 km ARAI, 172 bhp/193 Nm) बैटरी पैक के साथ खरीदा जा सकता है. इसे 10-80% चार्च करने में 50 मिनट लगेगा. वहीं, VF6 में 59.6 kWh (463-468 km, 174 bhp/250 Nm या 201 bhp/310 Nm) की बैटरी है. ये फास्ट DC चार्जर से 10-70% तक चार्ज सिर्फ 25 मिनट में हो जाती है. मारुति की रेंज ज्यादा है.
कौन बेहतर: मारुति ई-विटारा रेंज, सर्विस नेटवर्क (1500+ EV स्टेशन) और BaaS से बजट-फ्रेंडली है. VF6 परफॉर्मेंस, प्रीमियम केबिन और फास्ट चार्जिंग में आगे है. रोजाना 50-100 km चलने वालों के लिए मारुति बेहतर है, पावर और लग्जरी चाहने वालों के लिए VF6 अच्छा ऑप्शन हो सकती है. अपने बजट और जरूरत के हिसाब से ही आप इनमें से किसी एक को चुनें.