भारत में सबसे सस्ती सनरूफ कारें: मौजूदा समय में मार्केट के अंदर सनरूफ वाली गाड़ियों का क्रेज है. ये न सिर्फ लग्जरी का एहसास देती हैं बल्कि केबिन एक्सपीरिएंस को और मजेदार बनाती हैं. ऐसे में कार कंपनियों भी अपने ग्राहकों का खास ख्याल रखते हुए कम कीमत में ये फीचर्स ऑफर कर रही हैं. अगर आप भी आने वाले दिनों में एक Affordable Sunroof Car खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है.
अपने इस लेख में हम आपके लिए इंडियन मार्केट में मौजूद 5 Most Affordable Sunroof Cars की लिस्ट लेकर आए हैं. इस सूची में Hyundai Exter, Tata Punch, Kia Sonet, Hyundai Venue और Tata Altroz का नाम शामिल है. ये कारें सनरूफ के साथ बेहतर सेफ्टी, एडवांस फीचर्स, माइलेज और वैल्यू फॉर मनी ऑफर करती हैं. आइए, इनके बारे में एक-एक करके जान लेते हैं.
हुंडई एक्सटर
हुंडई एक्सटर देश की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार है. इसके सनरूफ S+ या S Smart जैसे वेरिएंट में मिलते हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.03 लाख से शुरू होती है. ये माइक्रो एसयूवी 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन (83 PS, 114 Nm) के साथ आती है, जिसमें CNG ऑप्शन भी है. माइलेज 19-20 kmpl (पेट्रोल) और CNG में 27 km/kg तक मिलता है.
इलेक्ट्रिक सिंगल-पेन सनरूफ वॉइस कंट्रोल से काम करता है. अन्य फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, 6 एयरबैग, TPMS, रियर AC वेंट्स और 185 mm ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल हैं. ये शहर की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है और Hyundai की रिलायबिलिटी के साथ अच्छा इंटीरियर ऑफर करती है.
टाटा पंच
लिस्ट में दूसरे नंबर प टाटा पंच है. ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो-SUV है, जिसमें सनरूफ Pure+ S या Adventure S वेरिएंट से मिलता है, जिसकी कीमत ₹7.35 लाख है. 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन (88 PS, 115 Nm) और CNG ऑप्शन के साथ 18-20 kmpl माइलेज देती है.
इसमें दिया गया इलेक्ट्रिक सिंगल-पेन सनरूफ वॉइस असिस्टेड है. 5-स्टार GNCAP सेफ्टी के साथ इसे 7-इंच डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा, हिल होल्ड और 187 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. नए अपडेट के बाद इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग मिल गए हैं. मजबूत बिल्ड और SUV लुक इसे युवाओं का फेवरेट बनाता है.
Tata Altroz
टाटा अल्ट्रॉज देश की सबसे सेफ हैचबैक में से एक है. सनरूफ इसके Pure S या XM S वेरिएंट से मिलना शुरू हो जाता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत ₹7.36 लाख है. 1.2-लीटर पेट्रोल/CNG/डीजल ऑप्शन के साथ ये 19-23 kmpl माइलेज देने में सक्षम है.
इलेक्ट्रिक सिंगल-पेन सनरूफ वॉइस असिस्टेड है. इसके अलावा ये 5-स्टार सेफ्टी, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आती है. स्पेसियस केबिन और बेहतरीन हैंडलिंग इसे लंबी ड्राइव के लिए परफेक्ट हैचबैक बनाती है.
सोनेट
किआ सोनेट प्रीमियम फील वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जहां सनरूफ HTE(O) या HTK वेरिएंट से उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होती है. इंजन ऑप्शन में 1.2-लीटर NA पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो और 1.5-लीटर डीजल हैं, माइलेज 18-24 kmpl तक मिल जाता है.
इलेक्ट्रिक सिंगल-पेन सनरूफ के साथ इसे LED लाइट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग और Bose ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्टाइलिश डिजाइन और रिफाइंड इंटीरियर इसे आकर्षक बनाते हैं.
हुंडई वेन्यू
हुंडई वेन्यू इस लिस्ट की सबसे महंगी सनरूफ वाली कार है. इसमें सनरूफ S(O) या HX5 वेरिएंट से मिलना शुरू हो जाता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत ₹9.00 लाख से शुरू होती है. अपने 1.2-लीटर NA पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ ये 18-23 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है.
इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ इसे 8-इंच टचस्क्रीन, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी, रियर कैमरा, TPMS और 6 एयरबैग मिलते हैं. स्मूद ड्राइव और फैमिली कम्फर्ट के लिए अच्छी है, साथ ही Hyundai का मजबूत सर्विस नेटवर्क इसे बेहतर च्वाइस बनाता है. अपने बजट और जरूरत के हिसाब से आप इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते है.