25 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS; मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारेगी ये हाइब्रिड SUV

Spread the love share


Kia India ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी सेल्टोस को जनवरी 2026 में नए अवतार में लॉन्च किया था. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. हालांकि, ग्राहकों की डिमांड और हाइब्रिड ट्रेंड को देखते हुए कंपनी ने सेल्टोस हाइब्रिड वेरिएंट को भी पेश करने की योजना बनाई है.

एक्सपेक्टेड लॉन्च टाइमलाइन लेट 2026 या 2027 की पहली छमाही में है. ये Kia के हाइब्रिड स्ट्रैटेजिक प्लान का हिस्सा है, जहां हाइब्रिड कंपोनेंट्स को भारत में ही लोकलाइज किया जाएगा ताकि लागत कम रहे और कीमत भी कंपटीटिव बनी रहे. Kia के सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने भी इसकी पुष्टि की है कि हाइब्रिड Seltos में आएगा और टाइमिंग लोकलाइजेशन पर निर्भर करेगी. आइए, संभावित डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

डिजाइन की बात करें तो Seltos Hybrid का एक्सटीरियर पूरी तरह नई Seltos पर आधारित होगा. कार की लंबाई 4460 मिलीमीटर, व्हीलबेस 2690 मिलीमीटर और चौड़ाई 1830 मिलीमीटर है, जो पुरानी जेनरेशन से ज्यादा स्पेसियस और बोल्ड है. फ्रंट में बड़ा टाइगर नोज ग्रिल, स्टार मैप एलईडी हेडलैंप्स और डे-टाइम रनिंग लाइट्स, रियर में कनेक्टेड स्टार मैप टेललैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, 18 इंच के अलॉय व्हील्स और मस्कुलर बॉडी लाइन्स इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं.

इंटीरियर में Seltos Hybrid लग्जरी और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ऑफर करेगी, डुअल-टोन कलर स्कीम जैसे स्मोकी ब्लैक एंड व्हाइट या ब्लैक एंड हंटर ग्रीन के साथ प्रीमियम मैटेरियल्स इस्तेमाल होंगे. हाइलाइट है ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले- डुअल 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो ड्राइवर को कमांडिंग फील देगा. 64 कलर एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे सेडान जैसा कम्फर्ट देंगे.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स की लिस्ट लंबी और सेगमेंट बेस्ट होगी. वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स-अप डिस्प्ले (टॉप वेरिएंट्स में), पैडल शिफ्टर्स, मल्टीपल ड्राइव मोड्स और Kia Connect ऐप के जरिए रिमोट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलेंगी. हाइब्रिड स्पेसिफिक फीचर्स में स्मार्ट रिजनरेटिव ब्रेकिंग, ईवी मोड और हाइब्रिड ड्राइव मोड शामिल होंगे, जो ड्राइविंग को और एफिशिएंट बनाएंगे.

सेफ्टी के मामले में Seltos Hybrid कोई समझौता नहीं करेगा. स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स हर वेरिएंट में मिलेंगे. टॉप वेरिएंट्स में ADAS लेवल 2+ के 21 ऑटोनॉमस फीचर्स मिलेंगे

इंजन और माइलेज

Seltos Hybrid में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम में जोड़ा जाएगा, जो कुल 140-150 hp के आसपास पावर दे सकता है. 6-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन या ऑटोमैटिक के साथ ये फ्रंट-व्हील ड्राइव होगी. हाइब्रिड कंपोनेंट्स (बैटरी पैक, मोटर, कंट्रोल यूनिट) भारत में लोकलाइज होंगे, जिससे मेंटेनेंस आसान और सस्ता रहेगा. इससे 25-27 KMPL तक का माइलेज मिलने की उम्मीद है.



Source link


Spread the love share

Leave a Reply