Xiaomi ने अपने बजट सेगमेंट को मजबूत करते हुए नया स्मार्टफोन Redmi A7 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह फोन बड़े डिस्प्ले, लंबी बैटरी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आता है. खास बात यह है कि इसमें AI फीचर्स जैसे Google Gemini और Circle to Search भी दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं. फिलहाल कंपनी ने इसके भारत लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
Redmi A7 Pro: कीमत और उपलब्धता
Redmi A7 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत
- 4GB + 64GB: EUR 129.99 (करीब ₹14,100)
- 4GB + 128GB: EUR 149.99 (करीब ₹16,300)
यह स्मार्टफोन Black, Mist Blue, Palm Green और Sunset Orange जैसे कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.
Redmi A7 Pro: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: Redmi A7 Pro में 6.9-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें DC डिमिंग, TÜV Rheinland आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन और Wet Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे गीले हाथों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा (f/2.2) और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और इसमें Google Gemini व Circle to Search जैसे स्मार्ट AI फीचर्स शामिल हैं.
बैटरी: बैटरी के मामले में यह फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा से 7000mAh बैटरी तक, आज लॉन्च होंगे 3 दमदार स्मार्टफोन्स
पोस्ट 6000mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Redmi A7 Pro, जानें फीचर्स पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.