Site icon AG Livenews.com

Bihar Flood News: बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं आधा दर्जन नदियां, भागलपुर और मुंगेर में गंगा का उफान

Bihar Flood News: बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं आधा दर्जन नदियां, भागलपुर और मुंगेर में गंगा का उफान
Spread the love share


बिहार फ्लड न्यूज: बिहार में गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदियों के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है. राज्य के कई स्थानों में ये सभी नदियां लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी के डिस्चार्ज में शनिवार को अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गयी. सभी नदियों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. इससे सरकार और स्थानीय प्रशासन के स्तर पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है.

जल संसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है. अभियंता और अधिकारी सभी तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है.

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बक्सर में गंगा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 11 सेंमी नीचे थी. इसमें रविवार दोपहर 12 बजे तक 71 सेंमी कमी की संभावना है. पटना के दीघाघाट में गंगा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 119 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह आठ बजे तक 24 सेंमी कमी की संभावना है.

रविवार को जलस्तर में कमी आने की संभावना

पटना के गांधीघाट में गंगा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 159 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह आठ बजे तक 29 सेंमी कमी की संभावना है. पटना के हथिदह में गंगा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 145 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह आठ बजे तक चार सेंमी बढ़ोतरी की संभावना है. मुंगेर में गंगा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 42 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह आठ बजे तक 13 सेंमी वृद्धि की संभावना है.

भागलपुर में गंगा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 74 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार अपराह्न तीन बजे तक 18 सेंमी वृद्धि की संभावना है. कहलगांव में गंगा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 141 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार रात 10 बजे तक 30 सेंमी वृद्धि की संभावना है.

पटना के श्रीपालपुर में पुनपुन नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 97 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह आठ बजे तक 53 सेंमी वृद्धि की संभावना है. पटना जिले के मनेर में सोन नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 145 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह आठ बजे तक 26 सेंमी कमी की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोसी और महानंदा

सुपौल जिले के बसुआ में कोसी नदी शनिवार सुबह सात बजे खतरे के निशान से 99 सेंमी नीचे थी. इसमें वृद्धि की संभावना है. खगड़िया जिले के बलतारा में कोसी नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 49 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह छह बजे तक 11 सेंमी वृद्धि की संभावना है.

सीवान के दरौली में घाघरा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 23 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह आठ बजे तक 15 सेंमी वृद्धि की संभावना है. सीवान के गंगपुर सिसवन में घाघरा नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 12 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह चार बजे तक 12 सेंमी वृद्धि की संभावना है.

गोपालगंज के डुमरियाघाट में गंडक नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 31 सेंमी नीचे थी. इसमें रविवार सुबह छह बजे तक 19 सेंमी वृद्धि की संभावना है. खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी शनिवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 189 सेंमी ऊपर थी. इसमें रविवार सुबह छह बजे तक 18 सेंमी वृद्धि की संभावना है. मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में बागमती नदी शनिवार अपराह्न दो बजे खतरे के निशान से 12 सेंमी ऊपर थी. इसमें वृद्धि की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अगस्त को होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट



Source link


Spread the love share
Exit mobile version