NoVoice मालवेयर: 23 लाख बार डाउनलोड हुए ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस

Spread the love share



साइबर सुरक्षा कंपनी McAfee ने एक नये एंड्रॉयड मालवेयर की खोज की है, जिसका नाम NoVoice है. यह मालवेयर बेहद खतरनाक है क्योंकि यह फोन को फैक्ट्री रीसेट करने के बाद भी पूरी तरह से नहीं हटता. रिपोर्ट के मुताबिक, यह 50 से ज्यादा ऐप्स में छिपा हुआ मिला है जिन्हें गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.

कैसे काम करता है NoVoice मालवेयर

NoVoice सामान्य दिखने वाले ऐप्स जैसे सिस्टम क्लीनर, गेम्स और फोटो गैलरी में छिपकर आता है. इंस्टॉल होने के बाद यह फोन की पुरानी कमजोरियों का फायदा उठाकर रूट ऐक्सेस हासिल कर लेता है. इसके बाद यह सिस्टम के गहरे हिस्से में खुद को छिपा लेता है, जिससे सामान्य फैक्ट्री रीसेट भी इसे हटाने में असफल रहता है. इसे हटाने का एकमात्र तरीका है फोन का पूरा फर्मवेयर दोबारा इंस्टॉल करना.

किन यूजर्स पर ज्यादा असर

यह मालवेयर मुख्य रूप से पुराने बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन को निशाना बनाता है, खासकर वे डिवाइस जिन्हें मई 2021 के बाद से सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिला. अफ्रीका में सबसे ज्यादा प्रभावित यूजर्स पाये गए हैं, लेकिन भारत, अमेरिका और यूरोप के कुछ यूजर्स भी इसकी चपेट में आये हैं.

कैसे बचें इस खतरे से

  • हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करें
  • केवल Google Play Store से ही ऐप्स डाउनलोड करें और रिव्यू जरूर पढ़ें
  • अनजान ऐप्स से बचें और जरूरत पड़ने पर विश्वसनीय एंटीवायरस ऐप का इस्तेमाल करें
  • अगर आपका फोन पुराना है और अपडेट नहीं मिल रहा, तो सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर फर्मवेयर रीफ्लैश करवाएं.

यह भी पढ़ें: Google Chrome Zero-Day अलर्ट: तुरंत अपडेट करें, 3.5 अरब यूजर्स खतरे में

यह भी पढ़ें: Perseus Android Malware के टारगेट पर Google-Samsung-Xiaomi के पॉपुलर नोट्स ऐप्स, ऐसे बचें खतरे से

पोस्ट NoVoice मालवेयर: 23 लाख बार डाउनलोड हुए ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share

Leave a Reply