आखरी अपडेट:
टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 3,924 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी कम है. इसके बावजूद कंपनी को आगामी महीनों में रिकवरी की उम्मीद है.
टाटा मोटर्स को तगड़ा झटका लगा और मुनाफा 30 फीसदी गिरा है.(Image:AI)अमेरिकी टैरिफ का असर:
JLR की आय 9 फीसदी घटकर 6.6 अरब पाउंड पर पहुंच गई. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए आयात शुल्क ने कंपनी के लग्जरी सेगमेंट को बड़ा नुकसान पहुंचाया. EBIT मार्जिन भी 490 बेसिस पॉइंट गिरकर सिर्फ 4 फीसदी रह गया. टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की आय 4.7 फीसदी घटी, लेकिन EBITDA मार्जिन 12.2 फीसदी तक बेहतर हुए, जो लागत में कटौती और बेहतर प्राइसिंग की वजह से संभव हुआ. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी 8.2 फीसदी की गिरावट देखी गई.
कंपनी ने बताया कि PV और CV यूनिट्स के डिमर्जर की अंतिम सुनवाई पूरी हो चुकी है और NCLT का फैसला जल्द आने की उम्मीद है. डिमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होने की संभावना है.
कंपनी का नजरिया
कंपनी का कहना है कि डिमांड की स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, लेकिन ब्रांड वैल्यू और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के जरिए मार्जिन सुधारने की कोशिश जारी रहेगी.
राकेश सिंह मीडिया और प्रकाशन में 14 साल के अनुभव के साथ एक मुख्य उप संपादक हैं। अंतर्राष्ट्रीय मामले, राजनीति और कृषि रुचि के क्षेत्र हैं। राकेश सिंह द्वारा लिखे गए कई लेख प्रकाशित …और पढ़ें
राकेश सिंह मीडिया और प्रकाशन में 14 साल के अनुभव के साथ एक मुख्य उप संपादक हैं। अंतर्राष्ट्रीय मामले, राजनीति और कृषि रुचि के क्षेत्र हैं। राकेश सिंह द्वारा लिखे गए कई लेख प्रकाशित … और पढ़ें