आखरी अपडेट:
Meta ने जनवरी 2026 से नए API नियम लागू कर WhatsApp पर थर्ड-पार्टी AI बॉट्स पर रोक लगा दी है. इसके चलते ChatGPT और Perplexity जैसे AI असिस्टेंट्स को वॉट्सऐप से हटाया गया है. जानिए नए नियमों का कारण, यूज़र्स पर असर और ChatGPT इस्तेमाल करने के विकल्प.
जनवरी 2026 की शुरुआत वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आई है. Meta ने अपने नए API नियम लागू कर दिए हैं, जिसके चलते OpenAI को वॉट्सऐप से अपना ChatGPT बॉट बंद करना पड़ा है. 15 जनवरी 2026 से ये नए नियम प्रभाव में आ गए हैं और अब थर्ड-पार्टी AI असिस्टेंट बॉट्स को वॉट्सऐप पर चलाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
मेटा का कहना है कि कई कंपनियां वॉट्सऐप Business API का इस्तेमाल करके आम यूज़र्स के लिए AI असिस्टेंट बॉट्स चला रही थीं. इसे रोकने के लिए कंपनी ने अपने नियमों में बदलाव किया है. इन नए नियमों का सीधा असर ChatGPT, Perplexity और दूसरे पॉपुलर AI बॉट्स पर पड़ा है, जो वॉट्सऐप के ज़रिए करोड़ों लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहे थे.
हालांकि, OpenAI ने साफ किया है कि वॉट्सऐप बॉट बंद होने से ChatGPT की सेवाएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. यूज़र्स अब भी ChatGPT की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ब्राउज़र के ज़रिए AI टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें से ज़्यादातर फीचर्स मुफ्त में उपलब्ध हैं.
सेव कर सकते हैं पुरानी चैट
जो यूज़र्स वॉट्सऐप पर ChatGPT बॉट के ज़रिए बातचीत कर रहे थे, उनके लिए भी राहत की बात है. OpenAI ने बताया है कि यूज़र अपने पुराने चैट्स को सेव कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें वॉट्सऐप में ChatGPT के कॉन्टैक्ट प्रोफाइल से अपने ChatGPT अकाउंट को लिंक करना होगा.
दिलचस्प बात यह है कि Meta ने सामान्य AI असिस्टेंट बॉट्स पर रोक लगाई है, लेकिन कस्टमर सपोर्ट और बिज़नेस से जुड़े चैटबॉट्स को अब भी अनुमति दी जाएगी. इससे साफ है कि नए नियम खास तौर पर उन AI बॉट्स को निशाना बना रहे हैं, जो वॉट्सऐप पर आम यूज़र्स के लिए काम कर रहे थे.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम मेटा और OpenAI के बीच बढ़ती AI प्रतिस्पर्धा का संकेत है. वॉट्सऐप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से AI बॉट्स का हटना आने वाले समय में AI इंडस्ट्री की दिशा बदल सकता है.
लेखक के बारे में
आफरीन अफाक ने नेटवर्क 18 के साथ एक टेक जर्नलिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया है, और ‘मोबाइल-टेक्नोलॉजी’ बीट में छह साल से अधिक का अनुभव है। वह एक स्थापित और प्रमाणित उच्च प्रदर्शन वाली पेशेवर हैं…और पढ़ें