11:10 AM, 06-AUG-2025
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
11:06 पूर्वाह्न, 06-अगस्त -2025
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
#मानसोसेशन 2025 #LokSabha दोपहर 12:00 बजे फिर से मिलने के लिए स्थगित कर दिया@ombirkotta @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/qnkuyixhds
— SansadTV (@sansad_tv) 6 अगस्त, 2025
11:00 पूर्वाह्न, 06-अगस्त -2025
दोनों सदनों में शोक जताया गया, मौन रहे सांसद
मानसून सत्र में 13वें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही आज लोकसभा और राज्यसभा में शोक जताया गया। शोक संदेश में जापान के हिरोशिमा में गिराए गए बम की बरसी और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन का उल्लेख किया गया।
10:45 पूर्वाह्न, 06-अगस्त -2025
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड आपदा की कर रहे निगरानी
उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से निर्वाचित भाजपा के लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कहा, उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा बहुत दुखद घटना है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटना बारीकी से जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी घटनास्थल पर गए हैं। कई सड़कें बह गई हैं… जानकारी के अनुसार, 120 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘हम प्रार्थना करते हैं कि मौसम में सुधार हो ताकि हमारे सेना के हेलीकॉप्टर प्रभावित लोगों को एयरलिफ्ट कर सकें और बचा सकें… केंद्र सरकार की एजेंसियां बचाव अभियान चलाने के लिए काम कर रही हैं।’
10:15 पूर्वाह्न, 06-अगस्त -2025
प्रियंका गांधी बोलीं- प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत
उत्तराखंड में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के मुद्दे पर संसद सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उत्तराखंड में आई त्रासदी बहुत दुखद है। हिमाचल प्रदेश और वायनाड में भी ऐसी ही घटनाएं हुईं। हमें रोकथाम के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने की ज़रूरत है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
09:25 AM, 06-AUG-2025
राज्यसभा में चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता पर चर्चा की मांग
संसद के मानसून सत्र में बीते लगभग दो हफ्ते से जारी हंगामे के बीच कांग्रेस की रजनी पाटिल ने ‘चुनावी प्रक्रिया की अखंडता, समावेशिता और निष्पक्षता’ पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।
08:50 AM, 06-AUG-2025
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्यसभा के उपसभापति से सवाल पूछा है। उन्होंने संसद के मानसून सत्र में 13वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की अपील ठुकराए जाने के फैसले पर सवाल किया। रमेश ने 1998 में लोकसभा अध्यक्ष रहे बलराम जाखड़ के फैसले का हवाला दिया है। उन्होंने तर्क दिया कि उपसभापति ने एसआईआर पर चर्चा को खारिज करने के लिए बलराम जाखड़ के फैसले का व्यक्तिपरक रूप से इस्तेमाल किया है।
राज्यसभा सभापति के फैसले को जानबूझकर नजरअंदाज क्यों किया?
कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति के हालिया फैसले को “जानबूझकर नजरअंदाज” क्यों किया? बकौल रमेश, राज्यसभा के सभापति ने कहा था कि राज्यसभा को किसी भी न्यायाधीश के आचरण को छोड़कर दुनिया की किसी भी चीज पर चर्चा करने का अधिकार है। एक्स पर जारी एक बयान में कांग्रेस नेता ने कहा, राज्यसभा सभापति का आसन सतत बरकरार रहता है।21 जुलाई, 2023 को राज्यसभा के सभापति ने स्पष्ट फैसले में कहा था कि ‘राज्यसभा को केवल एक प्रतिबंध के साथ दुनिया के किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने का अधिकार है।’ बकौल रमेश, तत्कालीन सभापति ने यह भी कहा था कि विचाराधीन मामले की अवधारणा पूरी तरह से गलत है।
08:35 AM, 06-AUG-2025
संसद के दोनों सदनों में चुनाव आयोग से जुड़े मसलों पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसके अलावा राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने “चुनावी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष” बनाए रखने से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
08:08 AM, 06-अगस्त -2025
कांग्रेस सांसद ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया
लोकसभा में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक न्यायाधीश की नियुक्ति पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने इसके लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। मुद्दे का उल्लेख करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, न्यायाधीश पहले एक प्रमुख राजनीतिक दल के प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं।उन्होंने न्यायाधीश की निष्पक्षता और स्वतंत्रता के बारे में चिंता का इजहार करते हुए अहम मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।
07:40 AM, 06-AUG-2025
Parliament Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित; पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि
लोकसभा और राज्यसभा में किन मुद्दों पर हंगामा हो रहा है
दरअसल, संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा जारी रहने के आसार हैं। बिहार में चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अलावा अब सांसद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) फेज 13 की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। राज्यसभा के वेल में सीआईएसएफ कर्मियों के कथित प्रवेश का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा में जारी हंगामे के बीच सरकार अब विधायी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। बिल पारित कराने के प्रयासों के तहत सरकार कथित तौर पर गतिरोध खत्म करने के प्रयास भी कर रही है। जानिए संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन दोनों सदनों में क्या कुछ हुआ?