उत्तर युक्तियाँ: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो ये हमारे जीवन में कई तरह की परेशानियां भी लेकर आते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी आवाजों का जिक्र मिलता है जो अगर आपको अपने घर पर सुनाई देते हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि घर में निगेटिव एनर्जी है और जल्द आपके जीवन में परेशनियां आ सकती है. तो चलिए जानते हैं इन अशुभ आवाजों के बारे में विस्तार से.
बिना वजह चीजें गिरने की आवाज
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में बार-बार ऐसा लगे कि चीजें गिर रही हैं, लेकिन खोजने पर कुछ न मिले तो समझ जाएं कि कुछ सही नहीं है. इस तरह की आवाजें इस बात की तरफ इशारा करता है कि घर में मौजूद एनर्जी का बैलेंस बिगड़ रहा है. ऐसा होने की वजह से परिवार में स्ट्रेस बढ़ सकता है. अगर आपको ऐसा आवाज सुनाई दे तो घर की साफ-सफाई और लाइटिंग का खास ख्याल रखें.
यह भी पढ़ें: कुंडली सही होने के बावजूद शादी में बार-बार आ रही रुकावट? वास्तु की ये गलतियां हो सकती हैं वजह
दरवाजे या खिड़कियों से अजीब आवाजें आना
अगर हवा के भी घर के दरवाजों और खिड़कियों से आवाज आ रही हैं या फिर उनसे चरमराहट की आवाज आ रही है तो वास्तु शास्त्र में इसे काफी ज्यादा अशुभ बताया गया है. इस तरह के आवाज इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि घर पर निगेटिव एनर्जी प्रवेश कर रहे हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो घर के मुख्य दरवाजे पर ध्यान देना शुरू कर दें. वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य दरवाजे से ही एनर्जी आती और जाती है. इस समस्या से बचने के लिए दरवाजे को साफ रखें और ठीक से बंद होने वाला बनाएं.
रात के समय खटखट या चलने की आवाज
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय जब सभी सो रहे हों और उसी समय खटपट या फिर कदमों की आवाज आए तो आपको कभी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. रात को आने वाली इस तरह की आवाजें मानसिक अशांति और डर का कारण बनती हैं. जब इस तरह की आवाजें आती हैं तो ये घर में रहने वालों की नींद और शांति दोनों पर ही बुरा असर डालते हैं.
बर्तन या मेटल की चीजों की टकराने की आवाज
अगर बिना किसी कारण किचन से बर्तनों के टकराने या फिर मेटल की आवाजें आए तो यह काफी ज्यादा अशुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह की आवाजें घर में होने वाले कलह और पैसों से जुड़ी दिक्कतों की तरफ इशारा करते हैं. इस समस्या से बचने के लिए किचन को हमेशा साफ रखें और साथ ही वहां से टूटी और बेकार की चीजों को हटा दें.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के आसपास दिखें ये 3 घटनाएं तो समझ लें पलटने वाली है किस्मत, धन और खुशियां खुद चलकर आएंगी आपके पास
अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक, पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द | प्रभात खबर
पोस्ट घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी! पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.