6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा! Samsung Galaxy A07 5G मात्र ₹15,999 में लॉन्च

Spread the love share


Samsung Galaxy A07 5G को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. ये सैमसंग की A-सीरीज में सबसे किफायती 5G विकल्प है. नया A07 5G उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और अच्छी कैमरा क्वालिटी चाहते हैं. कीमत की बात करें तो 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹15,999 है, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट को ₹17,999 में खरीदा जा सकेगा.

लॉन्च ऑफर के तहत SBI, HDFC Bank और Axis Bank कार्ड्स पर ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है, जिससे प्रभावी कीमत और कम हो जाती है. साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन (18 महीने तक) उपलब्ध है, जो इसे रोजाना महज ₹30 जैसी किफायती किस्तों में खरीदने लायक बनाता है. ये स्मार्टफोन सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट वायलेट कलर्स में उपलब्ध है.

कैमरा और डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Galaxy A07 5G एक स्लीक और मॉडर्न लुक वाला फोन है. ये प्लास्टिक फ्रेम और बैक के साथ आता है, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.2mm है और वजन 199 ग्राम है. फ्लैट डिजाइन की वजह से हाथ में पकड़ना आसान है. रियर में सिम्पल कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो सर्कुलर रिंग्स हैं. एक में 50MP मेन कैमरा और दूसरा 2MP डेप्थ सेंसर है. LED फ्लैश भी मौजूद है. फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल सेल्फी कैमरा है, जो डिस्प्ले को एज-टू-एज लुक देता है. इसे IP54 रेटिंग नहीं मिली है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक है.

बैटरी और डिस्प्ले

सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो पिछले मॉडल Galaxy A06 से 20% ज्यादा है. ये पूरे दिन भारी यूज (स्ट्रीमिंग, गेमिंग, सोशल मीडिया) में भी आसानी से चलती है. 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो फास्ट चार्जिंग देता है. डिस्प्ले 6.7 इंच का HD+ PLS LCD है, जिसमें 720×1600 रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है. इससे स्क्रॉलिंग स्मूद होती है, वीडियो देखना मजेदार रहता है और धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है.

रैम और प्रोसेसर

प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 (6nm) ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ फास्ट परफॉर्मेंस देता है. रोजाना के टास्क्स, मल्टीटास्किंग और लाइट गेमिंग में कोई दिक्कत नहीं. RAM 4GB/6GB और स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB (या 2TB तक) बढ़ाया जा सकता है.

सॉफ्टवेयर और अपडेट

सॉफ्टवेयर Android 16 बेस्ड One UI 8.0 पर चलता है. सैमसंग ने 6 साल के OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है, जो इस प्राइस रेंज में बहुत बड़ा फायदा है. अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल सिम + 5G, AI फीचर्स जैसे Circle to Search और Google Gemini सपोर्ट शामिल हैं.



Source link


Spread the love share

Leave a Reply